क्या आप भी गणित में अपने बुरे प्रदर्शन के लिए परेशान है , क्या आपको भी गणित विषय के लिए अपने माता पिता और शिक्षको से डाट पड़ती है , क्या अप भी प्रतियोगिता परीक्षाओ की तयारी कर रहे हो और गणित विषय में अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर पा रहे हो | तो दोस्तों यह लेख केवल आपके लिए है इस लेख के माध्यम से में आपको बताऊंगा की आप गणित विषय में जल्द से जल्द सुधार कैसे ला सकते है | किन मुद्दों पे आपको ध्यान देना होगा जिससे आपका गणित विषय में पकड़ मजबूत हो जाये | दोस्तों पहले मुझे भी स्कूल के दिनों में गणित विषय में अच्छे अंक नही आते थे , में बहोत परेशान रहता था पर जब मैंने गणित को एक विषय न समझकर एक खेल की तरह समझा तो मुझे भी इस विषय में मजा आने लगा | अतार्थ मेरे कहने का मतलब यह है की आप गणित को एक विषय की तरह न देखते हुए खेल की तरह समझे | जिस प्रकार खेल आपको और आपके शारीर को फुर्ती से भर देता है उसी प्रकार गणित आपके मस्तिष्क को भी फुर्ती प्रदान करता है | इससे आपको एक अच्छी समझ की प्राप्ति होती है | यदि आपको किसी खेल में अच्छा होना है तो आपको वह खेल नियमित रूप से खेलना आवश्यक है उसी प्रकार गणि...
हर तरह की जानकारी एक ही जगह पे